
सावन के महीने में सावन उत्सव कार्यक्रम के माध्यम से महिलाएं एक समूह में इकट्ठा होकर इस मानती है ऐसे में सावन के इस महीने को हरियाली के रूप में भी मनाया जाता है इसी कड़ी में देशी दिव्यास की और से रविवार को सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत शिव आराधना से की गई जहां समिति की समस्त महिलाओं ने शिव आराधना कर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया हरे वस्त्र के साथ कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाओं ने इस मौके पर विभिन्न खेल स्पर्धाएं भी आयोजित की और समय पर आने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया कार्यक्रम में देसी दिव्यास के द्वारा सावन सुंदरी का भी चयन किया गया जिन्हें सावन सुंदरी का ताज पहनाया गया इस मौके पर महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी।




