
सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चिंगराजपारा क्षेत्र में एक महिला को अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला के पास से 1 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 19 हजार रुपये आंकी गई है।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अटल आवास के पीछे घेराबंदी कर कार्रवाई की। मौके पर सफेद प्लास्टिक थैले में गांजा लिए एक महिला खड़ी मिली, जिसकी पहचान चंदा राजपूत निवासी लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से गांजा जब्त किया गया। आरोपी महिला लंबे समय से इस अवैध धंधे में संलिप्त बताई जा रही है।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज कर चंदा राजपूत को गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।




