
नगर निगम चुनाव को लगभग 5 महीने हो चुके हैं लेकिन अब भी कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष को नगर निगम कार्यालय में चेंबर अलॉट नहीं किया गया है इसके अलावा नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है इसके विरोध में अब कांग्रेस पार्षद दल आंदोलन कर रहा है

जिसके तहत सोमवार को कांग्रेस के सभी पार्षदों ने नगर निगम कार्यालय विकास भवन के सामने धरना प्रदर्शन किया इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम चुनाव को लंबा समय बीत चुका है लेकिन फिर भी नेता प्रतिपक्ष के लिए चैंबर अलर्ट नहीं करना भेदभावपूर्ण रवैया को दर्शाता है

कांग्रेस शासन काल में भी नेता प्रतिपक्ष के लिए चैंबर दिया गया था लेकिन भाजपा के द्वारा जिस तरह से चेंबर अलॉटमेंट सहित वार्डों में विकास कार्य को लेकर दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है इससे पार्षदों में खासा रोष है इसी विरोध को दर्ज करने के लिए वे आज धरने पर बैठे हैं और इसके बाद भी अगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के लिए चैंबर अलर्ट नहीं होता है तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।




