Homeहमर बिलासपुर22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम मंदिर में भव्य रूप...

22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम मंदिर में भव्य रूप से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है.

22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम मंदिर में भव्य रूप से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है और इस आध्यात्मिक महोत्सव का निमंत्रण देने के लिए अयोध्या से अक्षत कलश भेजे गए हैं और इस अक्षत कलश के वितरण के लिए राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की संभाग प्रभारी मीनू दुबे एवं जिला बिलासपुर की अध्यक्ष अर्चना तिवारी को अपने गली मोहल्ले एवं आसपास के क्षेत्र में स सम्मान अक्षत का वितरण अयोध्या के श्री राम मंदिर में आने के न्यौता स्वरूप देने की जिम्मेदारी दी गई
अयोध्या से आए अक्षत कलश की भव्य शोभा यात्रा मंगला चौक 36 मॉल हनुमान जी के मंदिर से होते हुए माता चौरा मंदिर तक कलश यात्रा निकली जेपी विहार कॉलोनी जहां पर भक्त जनों के द्वारा सामूहिक रूप से अक्षत कलश की भव्य आरती उतारी गई इसके बाद जय श्री राम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा पूजित अक्षत कलश के बारे में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ जिला बिलासपुर की संभाग प्रभारी मीनू दुबे ने बताया कि यह बड़े ही सौभाग्य की बात है कि उक्त अक्षत कलश से हल्दी सुपारी प्रत्येक घरों में अयोध्या के श्री राम मंदिर आने के न्यौता स्वरूप वितरण किया जाएगा राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ से ही शशि तिवारी साधना दुबे सुमन पार्वती स्मिता अन्य बहनों ने इस अभियान से जुड़े माननीय सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी एवं उपस्थित होकर इस आयोजन के साक्षी बने

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments