सावन सोमवार का खास महत्व, भक्त पहुंच रहे मंदिर,सावन महीने में भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद होता है प्राप्त

सावन का महीना बेहद पावन होता है। इस महीने के प्रत्येक सोमवार पर भगवान शिव और मां पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है। साथ ही सावन सोमवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत की महिमा का वर्णन शास्त्रों में निहित है। भगवान शिव की पूजा से हर मनोकामना पूरी होती है। हिंदू धर्म की पवित्र परंपराओं में सावन सोमवार का व्रत केवल एक नियम नहीं, बल्कि भक्ति और आत्मिक जुड़ाव की गहराई से जुड़ा एक दिव्य साधन है। यह व्रत न केवल मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग है, बल्कि भगवान शिव के चरणों में समर्पण का प्रतीक भी है। सावन सोमवार का धार्मिक महत्‍व बहुत खास माना गया है और यह शिव तत्‍व की प्राप्ति के लिए सबसे उत्‍तम और प्रभावशाली अवसर माना जाता है। इस अवसर पर यदि आप सच्‍ची श्रृद्धा से भगवान शिव की पूजा करें और व्रत रखें तो शिवजी आपकी हर मनोकामना पूरी करके आपके जीवन से हर प्रकार के तनाव और कष्‍ट को दूर करते हैं।

व्रत रखने के साथ ही सावन सोमवार की कथा का पाठ करना भी जरूरी होता है। इस कथा को पढ़ने के बाद ही आपको व्रत का संपूर्ण फल मिलता है। जैसा सावन सोमवार के मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं और शिव भक्त भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने हाथों में पूजन सामग्री के लिए सुबह से ही शिव मंदिर पहुंचने रहे। सावन सोमवार के व्रत में कथा का पाठ करने का महत्‍व श‍िव पुराण में बहुत खास माना गया है। मान्‍यता है कि जो लोग सावन सोमवार का व्रत करते हैं उनको विधि विधान से पूजा करने के बाद व्रत कथा का पाठ जरूर करना चाहिए। भगवान शिव का सबसे पहले दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक किया जाता है और फिर विधि विधान से पूजा करने के बाद सावन सोमवार के व्रत की कथा का पाठ करने से आपका व्रत संपूर्ण माना जाता है और पूजा का शुभ फल प्राप्‍त होता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles