28.2 C
Bilāspur
Friday, April 3, 2026
spot_img

राज्य निर्माण की रजत जयंती पर छत्तीसगढ़ में महोत्सव की तैयारी कलेक्टर ने कहा उपलब्धियां होंगी प्रस्तुत, हर स्तर पर दिखेगा विकास

छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर राज्य सरकार रजत जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला, जनपद और ग्राम स्तर तक कार्यक्रमों की कार्ययोजना बनाने को लेकर बैठक आयोजित की गई।राज्य शासन ने संस्कृति विभाग को नोडल विभाग घोषित करते हुए सभी विभागों से उनके क्षेत्र में हुई प्रमुख उपलब्धियों पर आधारित प्रस्तुति तैयार करने को कहा है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने एनआईसी कक्ष में आयोजित वर्चुअल बैठक में अधिकारियों से कहा कि यह समारोह राज्य की आत्मा, विकास और पहचान को सामने लाने का अवसर है।बैठक में सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल रहे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जनसहभागिता से जुड़े आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, विकास कार्यों की झलक और नवाचारों को प्रमुखता दी जाए ताकि रजत जयंती समारोह जन-जन का उत्सव बन सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles