फर्जी पेमेंट मैसेज से मेडिकल दुकानदार को ठगासरकंडा पुलिस ने आरोपी को मोबाइल सहित धर दबोचा

मेडिकल स्टोर से सामान खरीदकर फर्जी पेमेंट मैसेज दिखाकर ठगी करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक मोबाइल में फर्जी ऐप के जरिए UPI पेमेंट का नकली स्क्रीनशॉट दिखाता था और दुकानदारों को चूना लगाता था।यह मामला 21 जुलाई को सामने आया जब मोपका निवासी मेडिकल दुकानदार चन्द्रकांत साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक युवक उनके यहां से वजन मशीन और शुगर स्ट्रिप लेकर गया, लेकिन जो 1700 का ऑनलाइन पेमेंट दिखाया, वह खाते में आया ही नहीं। संदेह होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।सरकंडा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुकान के CCTV फुटेज खंगाले, जिससे आरोपी की पहचान तन्मय देवांगन (निवासी सूर्या विहार) के रूप में हुई।पूछताछ में तन्मय ने कबूल किया कि वह प्रेंक ऐप के जरिए फर्जी मैसेज बनाकर दुकानदारों को ठगता था। मोबाइल वीवो वन प्लस 9 घटना में प्रयुक्त पाया गया जिसे जब्त कर लिया गया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS एवं IT एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सरकंडा थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडे के नेतृत्व में यह कार्रवाई अंजाम दी गई, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल का मार्गदर्शन रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles