38.9 C
Bilāspur
Friday, April 3, 2026
spot_img

उसलापुर मारपीट मामले में रेलवे प्रशासन सख्त, स्टैंड कर्मियों पर 25 हजार रुपए का जुर्माना

हाल ही में उसलापुर रेलवे स्टेशन पर पार्किंग को लेकर एक विवाद ने तूल पकड़ लिया, जिसमें युवक वंश शर्मा और स्टैंड कर्मियों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट की स्थिति बन गई। वंश शर्मा अपनी मां को लेने स्टेशन पहुंचा था, लेकिन गाड़ी नो पार्किंग क्षेत्र में खड़ी करने को लेकर विवाद शुरू हो गया। गाड़ी खड़ी करने के मुद्दे पर वंश शर्मा और स्टैंड कर्मियों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि मामला थाने तक जा पहुंचा। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और दो स्टैंड कर्मियों को गिरफ्तार किया गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सीनियर डीसीएम अनुराग सिंह ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आरपीएफ द्वारा जांच कराई गई, जिसमें यह सामने आया कि युवक की गाड़ी नो पार्किंग एरिया में खड़ी थी। स्टैंड कर्मियों ने उसे हटाने को कहा, जिस पर वाद-विवाद शुरू हुआ और धक्का-मुक्की तक बात पहुंच गई। वीडियो फुटेज की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों पक्षों में तनातनी और धक्का-मुक्की हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने एक्शन लेते हुए स्टैंड कर्मियों पर ₹25,000 का जुर्माना लगाया है। साथ ही उन्हें यह सख्त निर्देश भी दिए गए हैं कि भविष्य में यदि ऐसी कोई स्थिति उत्पन्न होती है तो वे खुद से कार्रवाई करने की बजाय तुरंत आरपीएफ को सूचित करें। रेलवे प्रशासन ने साफ किया है कि स्टेशन परिसर में यात्रियों के साथ किसी भी तरह की अभद्रता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles