कलेक्टर ने मस्तूरी में ली समीक्षा बैठक, किसान योजनाओं की प्रगति पर जताई नाराज़गी एग्रीस्टेक पंजीयन, फसल बीमा और जल संरक्षण को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक में बुधवार को कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें आरएईओ, पटवारी और सहकारी समिति प्रबंधकों सहित कृषि व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा और उनका बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना था।

कलेक्टर ने एग्रीस्टेक योजना के तहत किसान पंजीयन की धीमी गति 44.9% पर नाराजगी जताई और गांववार प्रगति की समीक्षा करते हुए शिविर लगाकर शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सभी पात्र किसानों को अंतिम तिथि से पूर्व बीमा कवरेज दिलाने पर जोर दिया।

उन्होंने जल संरक्षण कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए कृषि, ग्रामीण विकास और जल संसाधन विभाग को समन्वय में कार्य करने के निर्देश दिए। भूमि बंटांकन व सीमांकन के लंबित मामलों पर भी कलेक्टर ने नाराजगी जताई और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम प्रवेश पैकरा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles