
थाना शिवरीनारायण पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति बैग में गांजा रखा है शबरी चौक शिवरीनारायण के पास है सूचना पर पुलिस की टीम उक्त स्थान पर पहुंची जहां से आरोपी आदर्श कुमार उर्फ शनि साहू को पकड़ा जिसके कब्जे से तेरह किलोग्राम गांजा बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में एन०डी०पी० एस एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।




