बिल्हा में जुए की फड़ पर पुलिस की रेड, 4 आरोपी धराएताश, बोरी फट्टी और नकदी के साथ 4020 रुपये जब्त, जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई

बिल्हा थाना क्षेत्र में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एक बार फिर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम निपनिया स्थित एफसीआई गोदाम के पास खुले में जुए की फड़ जमाए 4 आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से 52 पत्ती ताश, बोरी फट्टी, तीन मोबाइल और कुल ₹4020 की नगदी जब्त की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जुआ-सट्टा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। 24 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेड मारकर संत कुमार बारमते, शिवा पटेल, दिलीप गोस्वामी और होरिल महिलांगे को गिरफ्तार किया। सभी पर जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज कर पृथक से प्रतिबंधक कार्रवाई की गई है।बीते एक महीने में बिल्हा थाना पुलिस ने जुए के चार मामलों में 19 आरोपियों पर कार्यवाही की है। इस कार्रवाई में उनि जी.एल. चंद्राकर, उनि शत्रुघ्न लहरे सहित पुलिस टीम की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles