जलमग्न पुल पर बड़ा हादसा टला,बाइक समेत बहा युवक, ग्रामीणों ने बचाई जान

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम पंचायत उपाड़ में भारी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। उपाड़ और ग्राम पंचायत बेलझिरिया को जोड़ने वाले करना धार नदी पर बना छोटा पुल इन दिनों पूरी तरह जलमग्न है। इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे हैं।इसी दौरान बेलझिरिया निवासी अनीत पाव नामक युवक बाइक से पुल पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी पानी के तेज बहाव में वह संतुलन खो बैठा और बाइक समेत बह गया। बताया गया कि अनीत किसी काम से बेरौर की ओर जा रहा था, लेकिन जलभराव को नजरअंदाज करना उसे भारी पड़ गया।गनीमत रही कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत युवक को पकड़ लिया और सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रशासन की ओर से अभी तक पुल पर आवाजाही रोकने कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles