
टीबी मुक्त भारत अभियान” के तहत जिला अस्पताल में उपचाररत 24 टीबी मरीजों को पोषण आहार किट वितरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की जनभागीदारी पहल के तहत यह आयोजन किया गया। पोषण किट में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले आहार सामग्री जैसे फल, सूखे मेवे, पौष्टिक बिस्किट, दलिया, एवं अन्य सुपाच्य वस्तुएं शामिल थीं।

यह सेवा कार्य उनके धार्मिक दायित्व और सामाजिक कर्तव्यों का हिस्सा है।जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ. गायत्री बांधी ने इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक सहयोग से ही ‘ टीबी मुक्त भारत’ का सपना साकार हो सकता है।




