39.9 C
Bilāspur
Friday, April 3, 2026
spot_img

तेज़ रफ्तार स्टंटबाजों पर जी न्यूज की रिपोर्ट के बाद पुलिस एक्शन सनरूफ से बाहर निकलकर ली सेल्फी, सड़क पर मौत का खेल खेलने वाले चार युवक गिरफ्तार

न्यू रिवर व्यू रोड पर कार से तेज़ रफ्तार स्टंट और सनरूफ से बाहर झांककर सेल्फी लेने वाले चार युवकों पर सिविल लाइन पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। जी न्यूज द्वारा इस लापरवाही को उजागर किए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई और चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं 184 और 189 के तहत केस दर्ज किया गया है।यह मामला 23 जुलाई की रात का है, जब CG-10 BP-9101 नंबर की कार में सवार युवक सड़क को रेस ट्रैक समझ बैठे। युवकों ने न सिर्फ तेज़ रफ्तार में कार चलाई, बल्कि सनरूफ खोलकर बाहर निकलते हुए वीडियो और सेल्फी लीं।

उनकी इस हरकत ने न केवल खुद की जान को जोखिम में डाला, बल्कि राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में डाल दी। जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो पुलिस ने तत्परता से जांच शुरू की।टीआई सिविल लाइन एसआर साहू ने बताया कि जी न्यूज द्वारा खबर दिखाए जाने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। आरोपियों लव उर्फ लक्की कुंभकार, अरमान उर्फ ऋषभ कुंभकार, रमाशंकर कौशिक और प्रियांशु कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब इन युवकों पर कानूनी शिकंजा कस गया है और उन्हें उनके इस ‘जानलेवा शौक’ की कड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles