रेलवे कार्यों से ट्रेनों की रद्दी, यात्रियों की बढ़ी मुसीबत बिलासपुर और नागपुर मंडल में तकनीकी कार्य बना परेशानी का सबब

बिलासपुर रेल मंडल के कोतरलिया और जामगा के बीच ऑटोमैटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण कई लोकल ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया गया है। इसके चलते बिलासपुर-रायगढ़ और रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन दो दिनों तक प्रभावित रहेगा।इसके अलावा गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू ट्रेन भी बिलासपुर में समाप्त होगी, जिससे बिलासपुर और झारसुगुड़ा के बीच का रेल संपर्क प्रभावित रहेगा। यात्रियों को पहले से सूचित किए बिना की गई रद्दीकरण की वजह से काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।वहीं नागपुर मंडल के गोंदिया और गंगाझरी के बीच रोड ओवर ब्रिज पर गर्डर लॉन्चिंग कार्य के कारण रायपुर-इतवारी पैसेंजर और इतवारी-रायपुर पैसेंजर ट्रेनों को भी रद्द किया गया है, जिससे इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को खासा झटका लगा है।रेलवे का कहना है कि यह सब अधोसंरचना विकास का हिस्सा है, लेकिन यात्रियों की शिकायत है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था या समय पर सूचना के बार-बार ट्रेनों को रद्द करना आम लोगों को मुसीबत में डाल रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles