26 जुलाई से 3 अगस्त तक श्री राम कथा का आयोजन,बड़ी संख्या में शामिल हुए भक्ति पहले दिन हुई कलश यात्रा

धार्मिक आस्था वाले भारत देश में लगातार लोगों को राम कथा के माध्यम से आस्था से जोड़ने की कोशिश पिछले कई वर्षों से हो रही है यही वजह है की जगह-जगह कथा के माध्यम से लोगों को सनातन धर्म के फायदे और उससे जुड़ने प्रेरित किया जा रहा है इसी कड़ी में तोरवा सिंधु भवन में 26 जुलाई से 3 अगस्त तक श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है ।

परम शांति धाम से पधारे स्वामी परमानंद गिरि महाराज के द्वारा यहां भक्तों को शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक श्री राम कथा का श्रवण कराया जाएगा कथा के पहले दिन यहां भव्य कलश यात्रा निकाली गई जो सिंधु भवन पूर्व से शुरू होकर भोजली घाट पहुंची और वहां से जल लेकर वापस सिंधु भवन पहुंची जहां कथा वाचक स्वामी परमानंद गिरि ने विधिवत्त कलश की स्थापना की

इसके बाद 3 अगस्त तक यहां कथा का श्रवण होगा और अंतिम दिन भोग भंडारे का आयोजन होगा राष्ट्रीय धर्म से परिपेक्ष इस राम कथा का आयोजन सभी की सहभागिता से हो रही है कलश यात्रा में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था तो वही कथा का श्रवण करने भी वक्त यहां बड़ी संख्या में पहुंचे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles