भीख मांगने पर रोक: सरकंडा पुलिस ने किन्नर समुदाय को दी सख्त चेतावनी 25 से अधिक किन्नरों को थाने बुलाकर लिए गए आधार और फिंगरप्रिंट, हंगामा मचाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

थाना सरकंडा क्षेत्र में बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने भीख मांगने वाले किन्नरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुरुवार को सरकंडा थाना परिसर में क्षेत्र में रहने वाले करीब 25 से 30 किन्नरों को तलब किया गया, जहां उनके आधार कार्ड चेक किए गए और फिंगरप्रिंट दर्ज कर लिए गए।पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी किन्नर अब सार्वजनिक स्थानों जैसे चौक-चौराहे, दुकानों या ट्रैफिक सिग्नलों पर भीख नहीं मांगेगा और न ही जबरन पैसे की मांग करेगा। अगर किसी व्यक्ति द्वारा इस तरह की शिकायत मिलती है कि किसी किन्नर ने दबाव डालकर या बदसलूकी करते हुए रुपए मांगे, तो उनके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।थाना प्रभारी ने बैठक में कहा कि समाज में रहने के लिए सभी को नियमों का पालन करना होगा। किन्नर समुदाय से जुड़े प्रतिनिधियों को भी यह समझाइश दी गई कि गरिमा बनाए रखते हुए जीविकोपार्जन करें और कानून की अवहेलना न करें, अन्यथा अगली कार्रवाई गिरफ्तारी तक पहुंच सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles