
चौकी नैला क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिवनी-बोड़सरा के बीच खेत में युवक अर्जुन चौहान की हत्या कर शव फेंकने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने महज कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सागर सूर्यवंशी और हर्ष सूर्यवंशी ने शराब पीने के बाद हुए विवाद में टांगी से हमला कर हत्या की और शव को खेत की ओर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त टांगी भी जब्त की है।

घटना की सूचना 25 जुलाई की सुबह पुलिस को मिली थी। मृतक की पहचान ग्राम सिवनी के पूर्व सरपंच के बेटे अर्जुन चौहान के रूप में हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और सीएसपी कविता ठाकुर मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने BNS के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा। इस त्वरित कार्रवाई में चौकी नैला पुलिस और जांच टीम का सराहनीय योगदान रहा।




