
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 124वें एपिसोड पर छत्तीसगढ़ को गर्व का क्षण मिला। प्रधानमंत्री ने इस कड़ी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत पुरस्कृत बिल्हा जिले का विशेष रूप से उल्लेख किया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी खुशी जताई। प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत पुरस्कृत हमारे बिल्हा जिले का ज़िक्र किया। यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है। हमारे कई शहरों को भी राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत किया गया है।”मुख्यमंत्री ने इसे छत्तीसगढ़ की जनता, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक टीमों की सामूहिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय मंच पर बिल्हा का नाम लेना न केवल प्रदेश की पहचान को बल देता है, बल्कि स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्यों के लिए लोगों को और प्रेरित करता है।उल्लेखनीय है कि हाल ही में छत्तीसगढ़ के कई शहरों और निकायों को स्वच्छता और जनभागीदारी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। अब प्रधानमंत्री द्वारा इस योगदान की सराहना से प्रदेश में गर्व और उत्साह की लहर देखी जा रही है।




