
पिछले कुछ दिनों से रायगढ़ परिक्षेत्र में हाथियों के आतंक की वजह से यह मुख्य मार्ग के साथ ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोग काफी दहशत में है हाथियों के उत्पात और जानलेवा होने की वजह से ग्रामीण वन विभाग से इस समस्या के निराकरण की मांग कर रहे हैं इसी कड़ी में इन दोनों हाथियों का उत्पात रायगढ़ शहर से लगे ओडिशा के मुख्य मार्ग पर ग्राम बंबूरसिया में देखने को मिला है जहां हाथियों के देखने के लिए सड़क के दोनों सैकड़ों गाड़ियों के पहिए थम गए।वही वन विभाग हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने में जुटा हुआ है। लगातार रायगढ़ जिले में हाथियों की मूमेंट देखी जा रही है।जहां सैकड़ो हाथी विचरण करते नजर आ रहे हैं।वन विभाग के द्वारा ड्रोन कैमरों और वन मित्रों की मदद ली जा रही है वही लगातार ग्रामीणों को मुनादी कर हाथियों से दूर ओर जंगल न जाने की हिदायत दे दी जा रही है।




