27.3 C
Bilāspur
Friday, April 3, 2026
spot_img

NCC स्काउट्स ने सीखा ट्रैफिक ड्यूटी का पाठ चौराहों पर फूल भेंट कर दी जिम्मेदार ड्राइविंग की सीख

बिलासपुर शहर में एक अनोखी पहल के तहत NCC स्काउट छात्र-छात्राओं ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर ट्रैफिक ड्यूटी का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में यह आयोजन शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर किया गया।

इस दौरान स्काउट्स ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने वाले जिम्मेदार वाहन चालकों को गुलाब फूल और बुके भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही हेलमेट, सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा मापदंडों के पालन की अपील की। बच्चों ने चौक-चौराहों पर खड़े होकर ट्रैफिक सेंस और अनुशासन में ड्राइविंग के लिए आमजन को जागरूक किया।

NCC कैडेट्स ने शहर में आबकारी आरक्षक की परीक्षा के लिए आए 35,000 से ज्यादा परीक्षार्थियों और उनके परिजनों की वापसी के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में यातायात पुलिस का सहयोग किया। यह अभ्यास युवाओं को कानून, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रत्यक्ष सीख देने का एक सशक्त उदाहरण रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles