27.3 C
Bilāspur
Saturday, April 4, 2026
spot_img

कलेक्टर और विधायक ने किया बाईपास का निरीक्षण मजबूत सड़क बनाने की दिशा में की गई पहल भविष्य को देखकर बनेगी सड़क

सेन्द्री से कोनी तक खस्ताहाल सड़क को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार मामला सुर्खियों में है जिसके बाद छत्तीसगढ़ शासन ने इस दिशा पर ध्यान आकर्षित करते हुए सड़क के मरम्तिकरण के दृष्टिकोण से यहां नई सड़क बनाने की स्वीकृति प्रदान की जिसके तहत लगभग 60 से 65 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर इस पूरे सड़क को नए सिरे से निर्माण किया जाएगा इसी कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने इस सड़क का अवलोकन किया

इस दौरान उन्होंने सड़क को 20 साल के भविष्य के दृष्टिकोण से बनाने की रूपरेखा तैयार करते हुए इसके प्रस्ताव को और बढ़ाने की मांग की अब यह सड़क डामरीकरण की जगह हाईवे रोड की तरह बनाया जाएगा ताकि इसकी मजबूती अधिक रहे इसके अलावा आने वाले समय में इस सड़क को सीधा खैरा से भी जोड़ने की योजना है जिससे बिलासपुर में बाईपास को एक नई दिशा मिल सकेगी

हालांकि बारिश के बाद यहां काम शुरू होगा लिहाजा मौजूदा समय में इस मार्ग को पेइचिंग वर्क किया जा रहा है ताकि या चलने लायक बन सके। पिछले कुछ समय से बेलतरा विधानसभा में पिछले कुछ समय से लगातार सड़कों का जाल बिछाने की कोशिश हो रही है और अब यह नजर भी आ रहा है यह मार्ग बन जाने के बाद निश्चित तौर पर क्षेत्र वासियों को काफी सुविधा मिलेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles