बरसात में सर्पदंश के मामले बढ़े,तुरकाड़ीह निवासी युवक की मौत

बरसात के मौसम में सर्पदंश के मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। ताजा मामला बगीचा पारा तुरकाड़ीह गांव का है, जहां 18 वर्षीय गणेश केवट की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना रविवार रात की है जब मृतक अपने घर में सो रहा था।जानकारी के अनुसार, रात के समय सोते हुए गणेश को अचानक महसूस हुआ कि उसके पैर में कुछ काटा है। जब उसने उठकर देखा तो उसके पैर में सांप ने डस लिया था। पहले तो परिजनों ने घरेलू उपचार की कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद गणेश की हालत बिगड़ने लगी। परिजन तुरंत उसे लेकर सिम्स अस्पताल पहुंचे, जहां सुबह करीब 5:00 बजे उसे भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान करीब 7:15 बजे डॉक्टरों ने गणेश को मृत घोषित कर दिया। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में क्षेत्र में सर्पदंश के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें ज्यादातर रात को सोते समय हुए हैं। बरसात के मौसम में सांपों की सक्रियता काफी बढ़ जाती है, जिससे खतरा भी बढ़ जाता है। विशेषज्ञों और प्रशासन की सलाह है कि बारिश के दिनों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। घर के खिड़की-दरवाजे बंद रखे जाएं और सोते समय चारपाई का उपयोग करें। साथ ही, सर्पदंश की स्थिति में तुरंत अस्पताल ले जाना ही सबसे सुरक्षित कदम होता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles