
सीपत थाना अंतर्गत ग्राम मटियारी में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपिया सारदा शिकारी पति सचिन शिकारी निवासी शिकारी मोहल्ला मटियारी के पास से 2 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत 20,000 रुपये बताई जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 27 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के नेतृत्व में नव-निर्माण ढाबा के पास रेड की गई।तलाशी के दौरान आरोपिया के पास काले रंग के बैग से गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।




