मोबाइल एसेसरीज के नाम पर ₹75 हजार की ठगी अहमदाबाद से आरोपी गिरफ्तार, बैंक खाता और मोबाइल जब्त

थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मोबाइल एसेसरीज भेजने का झांसा देकर 75 हजार 575 की ठगी करने वाले आरोपी को अहमदाबाद, गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिनेश कुमार माली निवासी जिला जालौर, राजस्थान के रूप में हुई है। इस मामले में बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।प्रकरण के मुताबिक, बलौदाबाजार निवासी सोमिल सराफ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 से 18 जून 2025 के बीच ‘माही मोबाइल होलसेल शॉप’ मुंबई के नाम पर मोबाइल नंबर के जरिए संपर्क कर नूतन सहकारी बैंक में ₹75,575 जमा कराए गए।

आरोपी ने माल भेजने का झांसा देकर रकम हड़प ली। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में जांच के दौरान फेसबुक, व्हाट्सएप चैट, बैंक डिटेल सहित अन्य दस्तावेज जब्त किए गए।साइबर सेल की तकनीकी जांच में आरोपी का लोकेशन अहमदाबाद में मिला। इसके बाद पुलिस टीम ने धरनीधर फ्लैट, केडियार नगर स्थित आरोपी की मोबाइल शॉप में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने धोखाधड़ी की बात कबूल की। पुलिस ने उसके पास से 2 मोबाइल और बैंक खाता जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles