Homeहमर बिलासपुरमहापौर का लगातार निरीक्षण फिर भी व्यवस्थाएं विफल,जल भराव की स्थिति से...

महापौर का लगातार निरीक्षण फिर भी व्यवस्थाएं विफल,जल भराव की स्थिति से निपटने लगातार हो रहे प्रयास

पिछले दिनों जल जमाव की वजह से शहर में जो स्थिति नजर आई उसे पूरे शहर में प्रशासन को लेकर खासा आक्रोश दिखा लेकिन उसके बाद भी मौजूदा समय पर केवल निरीक्षण कर योजना बनाने का काम ही किया जा रहा है महापौर पूजा विधानी भी सुबह लगातार वार्डो का निरीक्षण करती है और अधिकारियों के साथ मिलकर योजना बनाने पर काम करती है लेकिन हर साल बारिश के दिनों में यह सभी योजनाएं सफल नजर आती है

इस साल भी यही स्थिति नजर आ रही है हालांकि प्रशासन का तर्क है कि जितनी बारिश पूरे साल भर होती है इन एक से डेढ़ महीने में ही इतनी बारिश हो गई है की व्यवस्था बनाने में समस्या आई है लेकिन अब आने वाले समय में इस व्यवस्था को देखते हुए अब नालों का चौड़ीकरण सहित मॉनिटरिंग भी की जाएगी जिससे आने वाले समय में अधिक बारिश होने की स्थिति में भी शहर में जल जमाव की स्थिति निर्मित ना हो हालांकि महापौर ने माना कि कुछ स्थानों पर सड़क की ऊंचाई होने के कारण भी घरों में पानी का जमाव हुआ है

ऐसे में अब नगर निगम जिन क्षेत्रों में भी सड़कों का निर्माण कराएगी उनमें घरों की लेबलिंग का ध्यान रखा जाएगा जिससे बारिश के दिनों में इन रह वासियों को जल जमाव की समस्या से परेशान ना होना पड़े लेकिन महापौर का या निरीक्षण केवल औपचारिकता ना बने या केवल योजना बनाने तक ही सीमित ना रहे बल्कि इस धरातल पर लाइन और शहर वासियों को सुविधा प्रदान करें ताकि उनके अंदर प्रशासन को लेकर आक्रोश उत्पन्न ना हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments