
बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मौलवी की पत्नी की संदिग्ध मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।सीएसपी सिविल लाइन ने बताया कि मृतका के परिजनों ने मौलवी परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं और मौत को संदिग्ध बताते हुए थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। शव का दफन उत्तर प्रदेश में किया गया, जिसके बाद पुलिस ने संबंधित जिले को पत्राचार कर पूरी जानकारी साझा की है।फिलहाल जांच जारी है। पुलिस पीड़ित परिवार के बयानों और स्थानीय लोगों से मिले इनपुट के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। सीएसपी ने कहा कि वास्तविक स्थिति सामने लाने के लिए हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।




