आदर्श पंजाबी महिला संस्था ने दिखाई सांस्कृतिक फिल्म, महिलाओं ने सराहा प्रयास, लकी ड्रा में बनी विजेता

बिलासपुर। आदर्श पंजाबी महिला संस्था द्वारा बुधवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पंजाबी समाज की महिलाओं को ‘सरबाला जी’ मूवी दिखाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की पुरानी संस्कृति और परंपराओं को फिर से याद दिलाना और नई पीढ़ी को उससे अवगत कराना था।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में पंजाबी समाज की महिलाएं शामिल हुईं। संस्था की सदस्याओं और समाज की अन्य महिलाओं ने मिलकर फिल्म का आनंद लिया। फिल्म ‘सरबाला जी’ में पंजाबी संस्कृति के उन पहलुओं को दिखाया गया जो अब धीरे-धीरे समाज से गायब होते जा रहे हैं।

फिल्म के इंटरवल के दौरान आदर्श पंजाबी महिला संस्था द्वारा लकी ड्रॉ कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस लकी ड्रॉ में कुल छः विजेताओं का चयन किया गया। जिसमे जीत उपवेजा, चंचल छाबड़ा,रोशनी अरोरा, सुमित छाबड़ा, विमाल अजमानी,श्रेया टुटेजा विजेता रही।

विजेताओं को संस्था की अध्यक्ष पम्मी गुम्बर जी ने प्रोत्साहन स्वरूप उपहार भेंट किए। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी महिलाओं के लिए नाश्ते की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। आयोजकों ने सभी को आत्मीयता के साथ आमंत्रित किया और पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न किया।

संस्था की इस पहल की सभी ने खुले दिल से सराहना की। महिलाओं ने न केवल फिल्म का आनंद उठाया, बल्कि अपनी संस्कृति से जुड़ाव का अनुभव भी किया। कई महिलाओं ने इस अवसर पर संस्था से जुड़ने की इच्छा जाहिर की।

अध्यक्ष पम्मी गुम्बर जी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल सांस्कृतिक जागरूकता ही नहीं बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे आयोजन किए जाते रहेंगे जिससे समाज को अपनी जड़ों से जोड़ा जा सके।

कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाएं प्रसन्न मुद्रा में नजर आईं और ‘सरबाला जी’ मूवी देखकर उत्साहित होकर घर लौटीं। यह आयोजन न केवल मनोरंजन बल्कि सांस्कृतिक पुनरुद्धार की दिशा में एक सराहनीय कदम रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles