Homeहमर बिलासपुरशिवरीनारायण पुलिस का छापा, 90 बोरी महुआ लहान बरामद 1.05 लाख की...

शिवरीनारायण पुलिस का छापा, 90 बोरी महुआ लहान बरामद 1.05 लाख की अवैध कच्ची शराब सामग्री मौके पर नष्ट

जांजगीर-चांपा जिले में अवैध कच्ची महुआ शराब पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर शिवरीनारायण थाना पुलिस ने बुंदेला सबरीया डेरा इलाके में दबिश देकर 90 बोरी महुआ लहान और शराब बनाने में उपयोग होने वाले 40 बर्तन बरामद किए। बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत 1 लाख 5 हजार आंकी गई है।मौके पर मिले महुआ लहान को पुलिस ने तुरंत नष्ट कर दिया।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप तथा SDOP यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में की गई।इस ऑपरेशन में निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, ASI रामप्रसाद बघेल और पुलिस टीम का अहम योगदान रहा। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments