नवपदस्थ अनुविभागीय अधिकारी महेश शर्मा का सचिव संघ ब्लॉक इकाई तखतपुर के नवनियुक्त ब्लॉकध्यक्ष श्री तुलसी ध्रुव के नेतृत्व में सौजन्य मुलाक़ात कर तखतपुर में नियुक्ति के लिए बधाई एवं शुभकामनायें दिया गया। शासन की सभी कार्यों को माननीय एस डी एम साहब के आदेशानुसार समय पर पूरा करने हेतु आश्वस्त किया गया तथा आदरणीय एस डी एम सरद्वारा संघ को उनसे अपेक्षित सहयोग करने की बात कही गई। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष तुलसी ध्रुव, संघ के सचिव जीतेन्द्र साहू, हरप्रसाद भास्कर, सालिक सिंगोरे, मुकेश वर्मा, सुलक्षणा बंजारे, महेंद्र कौशिक, वीरेंद्र ध्रुव, अमित सूर्यवंशी, सत्यप्रकाश साहू एवं अभ्युदय तिवारी सहित बड़ी संख्या में सचिव उपस्थित रहे।







