31.4 C
Bilāspur
Thursday, February 26, 2026
spot_img

सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी और अमित शाह से की मुलाकात,अमृत रजत महोत्सव का दिया न्योता, विकास परियोजनाओं पर हुई चर्चा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मिले। इस दौरान प्रदेश के विकास कार्यों, निवेश योजनाओं और प्रमुख परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन मुलाकातों का मकसद केंद्र और राज्य के बीच सहयोग को और मजबूत करना है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट में मुख्यमंत्री साय ने उन्हें छत्तीसगढ़ के अमृत रजत महोत्सव में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। उन्होंने पीएम को राज्य की हालिया प्रगति और आने वाले विकास लक्ष्यों की जानकारी भी दी।मुख्यमंत्री ने इस दिल्ली दौरे को प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण और अहम बताते हुए उम्मीद जताई कि इन बैठकों के बाद छत्तीसगढ़ में विकासात्मक और राजनीतिक गतिविधियों की रफ्तार और बढ़ेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles