*भारतीय मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री को श्रमिकों और कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया*

भारतीय मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री को श्रमिकों और कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया

भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश पदाधिकारियों और प्रदेश के केन्द्रीय पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री का राजकीय अतिथि गृह पहुना में शिष्टाचार भेंट करते हुए अभिनंदन किया।इस अवसर पर प्रदेश के मजदूर और कर्मचारी वर्ग की समस्याओं से अवगत कराते हुए संविदा कर्मियों को नियमित करने, स्कीमी वर्करों को कलेक्टर दर पर वेतन देने, ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने,सहित कोरबा में स्थापित 1320 मेगावाट के पावर प्लांट का नामकरण भगवान् बिरसा मुंडा या शहीद वीर नारायण के नाम पर करने की मांग की है। प्रतिनिधिमण्डल में संगठन मंत्री श्री सुनील किरवई जी , केंद्रीय उप महामंत्री श्री सुरेन्द्र पांडेय, केंद्रीय मंत्री श्री राधेश्याम जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शोभा सिंहदेव, महामंत्री श्री नरोत्तम घृतलहरे, उपाध्यक्ष श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर, श्री डी के पांडेय, श्रीमती सोनिया मरावी,संगठन मंत्री श्री योगेश दत्त मिश्रा एवं वित्त सचिव श्री सुंदर वर्मा जी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमण्डल में शामिल रहे प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ देश और प्रदेश का प्रमुख श्रम संगठन है और प्रदेश के सभी जिलों और उद्योगों में मजदूर और कर्मचारियों के हित में आवाज उठाता है। संघ के आगामी त्रैवार्षिक अधिवेशन दल्लीराजहरा में 21 जनवरी के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री को प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शोभा सिंहदेव जी ने आमंत्रण दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles