लालखदान ओवरब्रिज पर घंटों जाम, 5 किलोमीटर तक वाहनों की कतार ,त्योहार से पहले ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, पुलिस-नगर निगम नदारद…

बिलासपुर :- त्योहारों से पहले ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। शुक्रवार की दोपहर लालखदान ओवरब्रिज पर ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब अचानक पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक चारपहिया, बस, ट्रक और बाइकों की लंबी कतारें ओवरब्रिज से लेकर मुख्य मार्गों तक पसरी रहीं, जिससे लोगों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा।जानकारी के बावजूद न तो ट्रैफिक पुलिस और न ही नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। त्योहार के समय शहर में भीड़ बढ़नी तय थी, लेकिन इसके बावजूद प्रमुख बाजारों और व्यस्ततम मार्गों पर चारपहिया व भारी वाहनों की एंट्री रोकने जैसे कदम नहीं उठाए गए। नतीजा, थोड़ी सी गड़बड़ी ने पूरी व्यवस्था ठप कर दी।स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में जाम की समस्या अब रोजमर्रा की हो गई है। अचानक भी कई स्थानों पर ट्रैफिक रुकने से हालात बिगड़ जाते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग मौके पर नदारद रहते हैं। शुक्रवार का जाम भी इसी लापरवाही की मिसाल रहा, जिसने त्योहार से पहले यातायात प्रबंधन की पोल खोल दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles