Homeहमर बिलासपुररक्षाबंधन पर जशपुर की बहनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बांधी राखी,जशपुर...

रक्षाबंधन पर जशपुर की बहनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बांधी राखी,जशपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ, 12 दीदियों को ई-रिक्शा का तोहफा…

बिलासपुर:- रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित बहनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह ग्राम बगिया स्थित कैंप कार्यालय में राखी बांधकर आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना की हितग्राही दीदियों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन और स्व-सहायता समूह की बहनों ने उन्हें दीर्घायु और प्रदेश की खुशहाली की शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जशपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ किया और बिहान योजना से जुड़ी 12 दीदियों को ई-रिक्शा भेंट किए। उन्होंने कहा कि ई रिक्शा पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ कम खर्चीला है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकेंगी।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्वयं एक ई-रिक्शा में बैठकर बगिया निवास परिसर का भ्रमण भी किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार छत्तीसगढ़ की बहनों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख बहनों को प्रति माह 1000 रुपये दिए जा रहे हैं, जबकि तेंदूपत्ता संग्राहकों की आय बढ़ाने के लिए समर्थन मूल्य 5500 रुपये प्रति मानक बोरा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जशपुर में मेडिकल, नर्सिंग, फिजियोथेरेपी और उद्यानिकी कॉलेज के साथ 200 बिस्तरों का अस्पताल और प्रदेश का पांचवां पावर प्लांट स्थापित करने की स्वीकृति मिल चुकी है।ई-रिक्शा का संचालन जिले के विभिन्न मार्गों पर महिला संचालक करेंगी, जिससे ग्रामीण परिवहन सेवाओं में उनकी भागीदारी बढ़ेगी। इस अवसर पर कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments