6 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार — गीता ज्वेलर्स व ओम मेडिकल से ₹3.5 लाख का माल बरामद,सीसीटीवी व मुखबिर की मदद से सरकंडा-एसीसीयू पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…

बिलासपुर :- सरकंडा थाना और एसीसीयू पुलिस की संयुक्त टीम ने महज 6 घंटे के भीतर दो अलग-अलग चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से गीता ज्वेलर्स से चोरी हुए सोने-चांदी के जेवर और ओम मेडिकल से चोरी हुई नगदी सहित कुल ₹3,50,000 का मशरूका बरामद किया गया।पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त की रात खमतराई रोड स्थित गीता ज्वेलर्स और ओम मेडिकल से चोरी की वारदात हुई थी। गीता ज्वेलर्स के मालिक रितेश गुप्ता ने बताया कि दुकान का ताला तोड़कर जेवर व ₹3,000 नगदी चोरी कर ली गई। वहीं, ओम मेडिकल के मालिक केशव प्रसाद साहू की दुकान से ताला तोड़कर ₹2,700 नगद चोरी कर लिया गया। दोनों मामलों में अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी शहर राजेंद्र जायसवाल, एसीसीयू प्रभारी एएसपी अनुज कुमार और सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पांडे के नेतृत्व में टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर मिले सुराग और मुखबिर की सूचना पर स्वर्णिम ऐरा कॉलोनी में दबिश देकर आरोपी विशु लहरे उर्फ ढोलू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने दोनों चोरी की वारदातें कबूल कीं।पुलिस ने आरोपी से दोनों मामलों में चोरी किया गया मशरूका बरामद कर विधिवत जप्त किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इस कार्रवाई में थाना सरकंडा और एसीसीयू के अधिकारियों व जवानों की अहम भूमिका रही। पुलिस ने इसे टीमवर्क की बड़ी सफलता बताया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles