Homeहमर बिलासपुरशादी का झांसा देकर दुष्कर्म सरकण्डा पुलिस ने 12 घंटे में आरोपी...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म सरकण्डा पुलिस ने 12 घंटे में आरोपी को दबोचा,पीड़िता को धमकाकर लगातार शारीरिक शोषण, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया…

बिलासपुर :- सरकण्डा थाना क्षेत्र में महिला संबंधी अपराध के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी की पहचान कान्हा कौशल उर्फ कान्हा यादव निवासी प्रभात चौक चिंगराजपारा के रूप में हुई है।प्रार्थिया ने 10 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर डराया-धमकाया और जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए लगातार शारीरिक शोषण किया। शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय की टीम ने आरोपी को 11 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। पुलिस ने ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments