
बिलासपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा बिलासपुर जिले में स्वच्छता संगम-2025’ में, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली स्वच्छता दीदियों का पद-प्रक्षालन कर उन्हें सम्मानित किया । इस अवसर पर वे स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को भी सम्मान प्रदान किया गया।।‘स्वच्छता संगम’ में शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली स्वच्छता दीदियों का पद-प्रक्षालन कर सम्मानित किया गया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सात नगरीय निकायों को नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के करकमलों से पुरस्कृत होने का गौरव प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम में इन नगरीय निकायों के साथ ही संभाग स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 30 से अधिक नगरीय निकायों को भी सम्मान प्रदान किया गया।स्वच्छता संगम में नगरीय निकायों में स्वच्छता और शहरी सौंदर्यीकरण के मानकों को बढ़ाने हेतु राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ भी किया गया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से शहरी स्वच्छता को सुदृढ़ करने के साथ ही सुशासन द्वारा प्रशासनिक कौशल में सुधार तथा नगरीय सौंदर्यीकरण को प्रोत्साहन मिलेगा। यह पहल न केवल शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहायक होगी, बल्कि नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को भी संवर्धित करेगी। यह हर नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों को स्वच्छता और शहरी सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करेगी।
कार्यक्रम में तीन नगर निगम—बिरगांव, भिलाई-चरोदा और धमतरी—तथा 43 नगर पालिकाओं में ऑनलाइन संपत्ति कर जमा करने की सुविधा हेतु जीआईएस आधारित प्रॉपर्टी टैक्स लाइव पोर्टल का लोकार्पण भी किया गया। इस प्रकार एक साथ 46 शहरों में ऑनलाइन संपत्ति कर जमा करने की सुविधा प्रारंभ होना, स्थानीय स्वशासन को आधुनिक बनाने और नागरिकों को घर बैठे सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे कर संग्रहण की गति में भी वृद्धि होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी तब वह केंद्रीय राज्य मंत्री थे और उन्होंने इस स्वच्छता अभियान को शुरू से यहां तक पहुंचाते हुए देखा है वहीं उन्होंने कहा कि डेढ़ साल के उनके कार्यकाल में ही मोदी की गारंटी के ज्यादातर काम पूरे कर दिए गए हैं इसके अलावा उन्होंने घोषणा की कि अगर अगले स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर में कोई भी नगर निगम पहला स्थान हासिल करेगा तो उसे एक करोड रुपए इनाम दिया जाएगा नगर पालिका परिषद को 50 लाख और नगर पंचायत को 25 लख रुपए इनाम दिया जाएगाइस मौके पर उपमुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ के इतिहास का गौरवशाली दिन है यह ऐतिहासिक अवसर आया है जब स्वच्छता जन आंदोलन बनकर सामने आया छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान मिली है और छत्तीसगढ़ के छह निकायों को राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होने का अवसर मिला है यही नहीं 20000 से कम जनसंख्या वाले 100 शहरों में छत्तीसगढ़ 58 शहर चयनित हुए हैं जबकि छत्तीसगढ़ के तीन नगर निगम को फाइव स्टार रेटिंग मिली है गार्बेज फ्री सेक्टर में याउपलब्धि नगर निगमन को मिली है वहीं उन्होंने कहा कि इनाम पाना छत्तीसगढ़ का लक्ष्य नहीं है बल्कि स्वच्छ और सुंदर शहर छत्तीसगढ़ के बने यही उद्देश्य के साथ छत्तीसगढ़ सरकार कार्य कर रही है और स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित कर रही। कार्यक्रम में नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देखकर सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में बिलासपुर ही नहीं बल्कि सभी नगर पंचायत नगर पालिका परिषद और नगर निगम के महापौर सभापति अध्यक्ष शामिल हुए थे बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वच्छता दीदियों का पांव धोकर सम्मान भी किया गया जबकि उन्हें उपहार भी प्रदान किया गया इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर यहां तिरंगे झंडे के साथ तिरंगा यात्रा की शुरुआत भी की गई इसके अलावा स्वच्छता थीम का भी यहां शुभारंभ किया गया।




