
बिलासपुर :- लाख कोशिशों के बावजूद सड़कों से मवेशियों का जमावड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो हालत यह है कि सड़क के साथ-साथ मवेशी ओवरब्रिजों पर भी विचरण करते और बसेरा बनाकर बैठते नजर आने लगे हैं।इसी तरह का नजारा लाल खदान ओवरब्रिज पर देखने को मिला, जहां मवेशी बेखौफ घूमते नजर आए। इस ब्रिज से हर समय छोटे से लेकर बड़े वाहनों का आवागमन रहता है, जिससे किसी भी वक्त गंभीर हादसा हो सकता है।विशेषज्ञों का कहना है कि बड़े वाहनों के चपेट में आने पर मवेशियों की मौत हो सकती है, जबकि छोटे वाहनों से टकराने की स्थिति में वाहन चालकों की जान पर बन सकती है। इससे न सिर्फ यातायात प्रभावित होता है बल्कि जानमाल का खतरा भी बढ़ जाता है।राज्य शासन, जिला कलेक्टर और एसएसपी ने साफ आदेश दिए हैं कि सड़कों पर मवेशी नजर नहीं आने चाहिए। यदि मवेशी खुले में दिखे तो उन्हें गौठान में रखा जाए और खुले में छोड़ने वाले मालिकों पर कार्रवाई की जाए, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात जस के तस हैं।




