पानी रोकने के मेड़ पर विवाद में हत्या, आरोपी गिरफ्तार ,रात में सोते समय टांगी से किया वार, मौके पर मौत…

जशपुर:- जशपुर जिले के चौकी पंडरापाठ अंतर्गत ग्राम भड़िया, डूमरपारा में पानी रोकने के लिए बनाए गए मेड़ को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोपी दिलसाय नागेश ने अपने पड़ोसी शंकर राम की रात में सोते समय टांगी से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक, 9 अगस्त की शाम शंकर राम एक रिश्तेदार के घर से लौटते समय दिलसाय के घर के पीछे बने पानी रोकने के मेड़ में टकराकर गिर पड़े। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई, जिसे परिजनों ने बीच-बचाव कर शांत कराया। लेकिन रात करीब 10 बजे जब शंकर राम घर के बाहर परछी में सो रहे थे, आरोपी दिलसाय टांगी लेकर पहुंचा और उनके सिर व चेहरे पर 3-4 वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया और हत्या में प्रयुक्त टांगी भी पुलिस ने उसके कब्जे से जब्त कर ली। मामले की कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सतीश सोनवानी और टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles