Homeहमर बिलासपुरजूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सावित्री नगर मार्ग स्थित होटल में पुलिस का...

जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सावित्री नगर मार्ग स्थित होटल में पुलिस का छापा,अन्य सभी होटल एवं लॉज संचालकों में मचा हड़कप…

रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सावित्री नगर मार्ग के एक होटल में पुलिस ने छापा मारा हे।दरअसल इस होटल को लेकर शिकायत प्राप्त हो रही थी कि
होटल में अनैतिक कार्य हो रहा है जिसे लेकर पुलिस को आवेदन सौंपा गया था।शिकायत के बाद तत्काल पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए होटल के रजिस्टर को जप्त करते हुए मैनेजर को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया जहां लगातार होटल के खिलाफ स्थानीय लोगों में आक्रोश पनप रहा था ।स्थानीय लोगों का आरोप है कि होटल संचालक द्वारा खुलेआम शराब परोसा जा रहा था एवं जिस्मफरोशी का कारोबार भी किया जा रहा था।लिहाजा अब पुलिस की जांच के बाद वास्तविकता का खुलासा होगा । हालांकि पुलिस के द्वारा मौजूदा समय में पूछता चल रही है और अगर शिकायत सही पाई गई तो होटल संचालक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments