Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर में विवाद के बाद युवक पर हमला, FIR दर्ज तीन नामजद...

बिलासपुर में विवाद के बाद युवक पर हमला, FIR दर्ज तीन नामजद आरोपी और साथी फरार,पैसे की मांग से शुरू हुआ विवाद, पीड़ित और उसके रिश्तेदार घायल

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर पानी टंकी के पास 14 अगस्त 2025 की दोपहर को एक युवक और उसके रिश्तेदार पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, चिन्टू साहू नामक युवक मंदिर के पास बैठा था, तभी मोहल्ले के प्रमोद साहू उर्फ छोटा ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। इंकार करने पर प्रमोद, उसका भाई प्रदीप साहू और पिता सिद्धराम साहू अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज के बाद मारपीट करने लगे।घटना के दौरान आरोपियों ने चिन्टू के चेहरे और पीठ पर चोट पहुंचाई, जबकि बीच-बचाव करने आए निलेश साहू को नुकीली वस्तु से पेट, पसली और कान के पास चोट लगी। पीड़ित पक्ष ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि रिपोर्ट करने पर जान से मार देंगे। घटना को मोहल्ले के कई लोगों ने देखा और बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने धक्का-मुक्की की।पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments