निगरानीसुदा बदमाश सहित साथियों पर हमला और लूट का आरोप ,दो युवकों पर धारदार हथियार से वार, मोटरसाइकिल और नकदी ले भागे आरोपी

बिलासपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर जानलेवा हमला और लूटपाट की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, सिरगिट्टी निवासी राहुल गोस्वामी और बारह खोली निवासी उनके दोस्त बजरंग कुमार दही लेने के बाद बुलेट मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। तितली चौक के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोककर विवाद किया और आरोप है कि चाकू, ब्लेड और बेसबॉल बैट से हमला कर दिया। घटना में राहुल गोस्वामी को गंभीर चोटें आईं।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमलावरों ने मारपीट के बाद राहुल के पास से ₹20,000 और बुलेट मोटरसाइकिल लेकर वहां से फरार हो गए।हमले की जानकारी मिलते ही पीड़ित के परिजन थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में नामजद एक आरोपी का पूर्व में भी हमले का इतिहास रहा है। बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले भी इसी आरोपी पर एक युवक और उसकी मां पर हमला करने का आरोप लगा था। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की पुष्टि और घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles