
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नीलेश बिश्वास ने छत्तीसगढ़वासियों और बिलासपुरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए गर्व और आत्मसम्मान का प्रतीक है। इस मौके पर प्रदेश कार्यालय परिसर महमंद में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां प्रदेश अध्यक्ष ने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का संदेश दिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी और ग्रामीणजन शामिल हुए।

ध्वजारोहण के बाद बच्चों के लिए लोकमित्र, मिठाई वितरण और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए एकजुट होकर देश की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया।विशेष अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया।

बिलासपुर में स्थायी कार्यालय की स्थापना को प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्यपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय आने वाले समय में जनसेवा और संगठन की गतिविधियों का केंद्र बनेगा।इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष नीलेश बिश्वास ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस और छत्तीसगढ़ की संस्कृति, दोनों ही हमारी पहचान हैं। इन मूल्यों को आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से रजत महोत्सव और अन्य आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।




