Homeहमर बिलासपुरसिरगिट्टी में पुलिस का सख़्त अभियान,शांति भंग करने वाले 6 बदमाश गिरफ़्तार,...

सिरगिट्टी में पुलिस का सख़्त अभियान,शांति भंग करने वाले 6 बदमाश गिरफ़्तार, 2 पर अलग कार्रवाई…

बिलासपुर :- स्वतंत्रता दिवस की रात बिलासपुर पुलिस ने सिरगिट्टी क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों और बदमाशों पर बड़ी कार्रवाई की। देर रात तक चलाए गए अभियान में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, वहीं 2 अन्य आरोपियों पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।जानकारी के अनुसार थाना सिरगिट्टी पुलिस ने 15 अगस्त की देर रात विशेष अभियान चलाकर संवेदनशील क्षेत्रों में चेकिंग की। इस दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे युवकों की तलाशी और पूछताछ की गई। अधिकांश आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं और कई अपराधों में संलिप्त रहे हैं।पुलिस ने आकाश विश्वकर्मा, रजत दुबे, मुल्तान खान, लक्की नेताम, बाबी बजाज और दादू ध्रुव उर्फ रोशन ध्रुव को BNSS के तहत गिरफ्तार किया। वहीं लक्की यादव और रोहन मंडावी के खिलाफ BNSS के तहत अलग से कार्रवाई की गई।बिलासपुर पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। उद्देश्य यही है कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखी जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments