Homeहमर बिलासपुरछोटे व्यापारी की गुहार दबंग सराफा कारोबारी और निगम की मिलीभगत से...

छोटे व्यापारी की गुहार दबंग सराफा कारोबारी और निगम की मिलीभगत से हो रहा शोषण ,परिवार संग प्रताड़ना का आरोप, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग…

बिलासपुर :- शहर के एक छोटे व्यापारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सराफा कारोबारी दीपक शराफ और नगर निगम की मिलीभगत से उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। व्यापारी का कहना है कि जैसे ही वे अपनी दुकान को थोड़ा-सा सड़क की ओर बढ़ाते हैं, दीपक शराफ दबंगई दिखाते हैं और नगर निगम के सभापति विनोद सोनी के राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर उन पर कार्रवाई करवा देते हैं।पीड़ित व्यापारी ने बताया कि बड़े कारोबारी खुलेआम सड़क घेरकर कारोबार कर रहे हैं, लेकिन निगम सिर्फ छोटे दुकानदारों पर ही कार्रवाई करता है। उनका आरोप है कि निगम हर बार खानापूर्ति करके उन्हें हटाता है और इस दबाव से उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि तीन साल से लगातार इस तरह का उत्पीड़न झेलना पड़ रहा है।व्यापारी का कहना है कि उनके परिवार को भी प्रताड़ित किया गया है। उनकी पत्नी और परिजनों को बेवजह थाने बुलाकर घंटों बैठाया गया, जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हुई। व्यापारी ने कहा कि वह एक सभ्य नागरिक और समाज में सम्मानित व्यक्ति हैं, लेकिन उन्हें गाली गलौज, धमकी और राजनीतिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है।पीड़ित ने प्रशासन और पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि दबंग व्यापारी की मनमानी पर रोक लगाई जाए और छोटे व्यापारियों को भी बराबरी का हक और सम्मान मिले, ताकि त्योहारों के मौसम में वे निर्भय होकर कारोबार कर सकें। वहीं, उन्होंने जूना बिलासपुर व्यापारी संघ पर भी आरोप लगाया कि लंबे समय से प्रताड़ना झेलने के बावजूद संघ ने उनकी कोई मदद नहीं की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments