Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर गौ सेवा धाम में धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव,गौ सेवा व...

बिलासपुर गौ सेवा धाम में धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव,गौ सेवा व कृष्ण भक्ति संग झूला उत्सव, भक्तों ने मांगी खुशहाली की दुआ…

बिलासपुर के गौ सेवा धाम में इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घायल गोवंश की सेवा-उपचार के लिए प्रसिद्ध इस स्थल पर गौ माता के बछड़े को झूले में बिठाकर भक्तों ने झूला झुलाया। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण को भी झूला झुलाया गया और माखन-मिश्री का भोग अर्पित कर भक्तों ने आराधना की। नंदनी गौ माता के चरणों में जाकर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करते हुए गौ रक्षा और पूरे भारतवर्ष के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। रात 12 बजे भव्य आरती का आयोजन हुआ, जिसके बाद उपस्थित गौसेवकों और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में भक्ति और उल्लास का वातावरण छाया रहा।कार्यक्रम में बिलासपुर गौ सेवा धाम से जुड़े विपुल शर्मा, गोपाल कृष्ण रामानुजदास सहित बड़ी संख्या में गौसेवक और श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने मिलकर जन्माष्टमी महोत्सव को यादगार बनाया और गौमाता व भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments