सिंधी भवन में होप उम्मीद संस्था का विशाल रक्तदान शिविर,नेत्र जांच और स्वास्थ्य परीक्षण में भी लोगों ने दिखाया उत्साह…

बिलासपुर :- बिलासपुर में होप उम्मीद संस्था की ओर से सिंधी भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही नेत्र जांच और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस सामाजिक पहल में योगदान दिया।आयोजन में वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। रक्तदान से न केवल किसी की जान बचती है बल्कि दान करने वाले के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस अवसर पर समाजसेवियों ने युवाओं से अपील की कि वे आगे आकर इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दें।शिविर में कई डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने सहयोग दिया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान लोगों को दवा वितरण और आवश्यक परामर्श भी दिया गया। आयोजन को सफल बनाने में सिंधी समाज और अन्य सामाजिक संगठनों का विशेष योगदान रहा।संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बल मिलता है। आने वाले समय में और भी बड़े पैमाने पर रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इस सेवा का लाभ पहुंच सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles