Homeहमर बिलासपुरसोसायटी संस्था प्रबंधक ने किया किसानों के साथ दुर्व्यवहार ,किसानों ने किया...

सोसायटी संस्था प्रबंधक ने किया किसानों के साथ दुर्व्यवहार ,किसानों ने किया चक्काजाम,जिला प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

सक्ती जिले के ओड़ेकेरा के किसानों ने चक्का जाम कर दिया।किसानों का कहना था कि संस्था प्रबंधक गैस राम बंजारे किसानों से दुर्व्यवहार करने करता है। समय पर खाद बीज भी नही देता है।वही दो सप्ताह पहले कलेक्टर कार्यालय पहुँच इस मामले में ज्ञापन भी सौंपा गया था। जिस पर कोई ध्यान आकर्षित नहीं किए जाने की वजह से उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है।
किसानों के चक्का जाम की वजह से जैजैपुर हसौद मुख्यमार्ग बंद हो गया।वही किसानों की मांग थी कि प्रभारी संस्था प्रबंधक को हटाया जाए तभी चक्काजाम समाप्त होगा ।चक्काजाम की सूचना पर तत्काल जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने किसानों को समझाने की कोशिश की। परंतु किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। जिसके बाद प्रशासन ने जल्द ही इस पर फैसला लिए जाना का आश्वासन दिया जिसके बाद किसानों ने चक्काजाम समाप्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments