Homeहमर बिलासपुरबिजली और सिंचाई संकट से जूझ रहे बिलासपुर जनपद के गाँव, किसानों...

बिजली और सिंचाई संकट से जूझ रहे बिलासपुर जनपद के गाँव, किसानों ने लगाई गुहार ,धान की फसल सूखने की कगार पर, ग्रामीणों ने कलेक्टर से माँगा तत्काल समाधान…

बिलासपुर- निःशक्त जनकल्याण समिति जिला पंचायत बिलासपुर के सभापति राधा खिलावन पटेल ने बताया कि पचपेड़ी, चिल्हाटी और केवटाडीह सहित कई पंचायतों में पिछले 6-7 महीनों से लो वोल्टेज और आघोषित बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। इससे किसानों की सिंचाई, छात्रों की पढ़ाई और छोटे व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं। इसी प्रकार खुंटाघाट जलाशय से छोड़ा गया पानी अभी तक अंतिम छोर के गाँवों तक नहीं पहुँचा है। सरपंच तारा बाई साहू ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते पानी उपलब्ध नहीं हुआ तो अकाल जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। तो वहीं स्कूलों की भी समस्या बनी हुई है इसके अलावा ग्राम केंवटाडीह में धान खरीदी केन्द्र न होने से किसानों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। वहीं बसंतपुर पंचायत में ट्रांसफार्मर खराब होने से सात पंप कनेक्शन बंद पड़े हैं और फसलें सूख रही हैं।ग्रामवासियों ने प्रशासन से बिजली और सिंचाई की दिक्कतों के तत्काल समाधान तथा धान खरीदी केन्द्र खोलने की माँग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments