
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भक्ति मय नृत्य-संगीत महोत्सव के साथ मध्य रात्रि श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर भिलाई खैरागढ़ से आये हुए अनेक नृत्य-संगीत कलाकार/विभुतियों के सानिध्य में नन्द के आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की, नृत्य-संगीत के साथ आनन्द से झूमता रहा। रविवार को श्री वृन्दावन बिहारी लाल जी भव्य और विशाल शोभायात्रा, निकाली गई और पूरे कालोनी में भ्रमण की गई घर – घर वृन्दावन बिहारी लाल जी की पूजा अर्चना होता रहा और इस दौरान आनन्द से ओत प्रोत पूरा परिवार बैंड बाजे के धून में थिरकते रहे, साथ ही कालोनी के उत्साही बच्चों के द्वारा पटाखे फोड़कर वृन्दावन बिहारी लाल जी के जन्मोत्सव का आनन्द प्राप्त करते अंत विशाल भंडारा भोजन प्रसाद प्राप्ति पश्चात 3 दिवसीय आनन्द महोत्सव संपन्न हुआ।




